कांग्रेस की प्रेस वार्ता

सीबीआई चार्ज शीट में बिरनपुर घटना की सच्चाई आई सामने, मामूली झगड़े को भाजपा ने सांप्रदायिक एवं जातीय बनाया… सीबीआई जांचसेसंतुष्टहैकांग्रेस – विधायक लखेश्वर बघेल

रायगढ़।जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ कार्यालय में आज बस्तर से आए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा पर गंभीर पर लगाए। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय बिरनपुर में। जो घटना हुई थी उक्त मामले में सीबीआई ने विशेष अदालत में चार्ज शीत पेश किया है । इससे साफ हो गया है कि इस घटना में कोई राजनैतिक षडयंत्र नहीं था यह एक मामूली झगड़ा था । दो बच्चों और दो परिवारों की झगड़े को दो समुदायों का झगड़ा बना दिया गया।
कांग्रेस सरकार ने उस समय घटना के जिम्मेदार मानकर जिसपर कार्यवाही की थी वह सही थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ओर कांग्रेस पार्टी पर जो भाजपा में आरोप लगाया था वह झूठा था। भाजपा ने चुनावी लाभ लेने के लिए साजिश की थी जिसमें वह सफल भी हुए। तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घटन को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया था जिसमें वह सफल हुए। घटना स्थल पर अरुण साव ने भड़काऊ भाषण दिए जिसके बाद वह आगजनी भी हुई थी। भाजपा ने एक समाज को कांग्रेस के खिलाफ भड़काया। विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में राजनीतिक लाभ के लिए इस मामूली झगड़े को सांप्रदायिक रंग दिया गया। पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री शाह तक अपनी चुनावी सभा में इसे दुर्भाग्य जनक घटना को धार्मिक और जातीय झगड़ा बना कर प्रस्तुत किया। भाजपा ने मृतक भुनेश्वर के पिता ईश्वर साहू को टिकट देकर सहानभूति बटोरने की साजिश किया। भाजपा में तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर झूठा ओर मनगढ़ंत आरोप लगाए और गलत बयानबाजी किया था। बिरनपुर मामला भाजपा की सोची समझी साजिश थी। भाजपा के इस षड्यंत्र से कांग्रेस का राजनैतिक नुकसान हुआ। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान उप मुख्यमंत्री अरुण साव में नैतिकता हो तो उन्हें अपने पद को त्याग कर छत्तीसगढ़ को जनता से माफी मांगे। पीएम मोदी ओर गृह मंत्री शाह की भी जनता से माफी मांगे। लखेश्वर बघेल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस सीबीआई जांच से संतुष्ट हैं।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...