अवैध शराब पर कार्यवाही

चक्रधरनगर पुलिस की ग्राम सराईपाली में शराब रेड कार्यवाही, 16 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 13 सितंबर । कल चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम सराईपाली में दबिश दी। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी नरेश निषाद पिता विताराम निषाद उम्र 26 वर्ष को बिक्री हेतु रखी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरेश निषाद अपने कब्जे में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक रवि साय के हमराह पुलिस टीम को सराईपाली भेजा, जहां घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर वाला प्लास्टिक डिब्बा जिसमें करीब 15 लीटर और 1 लीटर की पानी बोतल सहित कुल 16 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 3200 रुपये आंकी गई। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री के लिए रखना कबूला। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस रेड में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक चन्द्र कुमार बंजारे, मिनकेतन, सुशील मिंज और महिला आरक्षक दोरोथिया किण्डो की सक्रिय भूमिका रही।

Latest news
स्वास्थ्य और शिक्षा को नई संबल: एनटीपीसी लारा का एकताल में बहुआयामी सीएसआर अभियान कमिश्नर क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार...नवनिर्मि... साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने ... मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा.....दो विधि से स... बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस ... अग्निवीर भर्ती 2026-27: शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रायगढ़ में मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण...... स्वामित्व योजना में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की...ग्रामीण आबादी भ... शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन पूर्ण..... बिहान की दीदियों की इको-फ्रेंडली बीज राखियों की धूम...कलेक्टर ने राखी खरीदकर समूह की महिलाओं का किया... जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के दिए नि...