अवैध शराब पर पुलिस की कार्यवाही

गढ़उमरिया उरांवपारा में जूटमिल पुलिस की दबिश, अवैध महुआ शराब बनाने की सूचना पर कार्रवाई…एक आरोपी शराब बनाते गिरफ्तार, 13 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के बर्तनों की जप्ती

13 सिंतबर, रायगढ़ । जूटमिल पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़उमरिया उरांव पारा में दबिश दी। थाना प्रभारी जुटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी किशोर कुमार मिंज पिता सुंदर लाल मिंज उम्र 38 वर्ष को उसके बाड़ी में महुआ शराब बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को शिकायत की थी कि किशोर मिंज अपने बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार कर लोगों को बेच रहा है, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी बाड़ी के खुले परछी में शराब तैयार करते मिला। पुलिस ने मौके से 13 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के अलग-अलग एल्युमिनियम पात्र को जप्त किया गया और प्लास्टिक बोरी में रखा महुआ पास को नष्ट किया गया है । आरोपी के खिलाफ थाना जुटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। इस रेड में थाना प्रभारी प्रशांत राव के हमराह प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक शशिभूषण साहू, परमानंद पटेल, लखेश्वर पुरसेठ, बंशीलाल रात्रे और महिला आरक्षक आशा सिदार की सक्रिय भूमिका रही।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...