प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: गुढगहन के दुलेराम पटेल सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर…पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली बिल से भी मिली मुक्ति

रायगढ़, 8 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ दिखने लगा है। रायगढ़ जिले के ग्राम गुढगहन के एक निवासी, दुलेराम पटेल, ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया है। इस कदम से उन्हें लगातार बिजली बिल में भारी बचत हो रही है। मई माह में दुलेराम पटेल के सोलर पैनल ने 165 यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जिससे उन्हें 678 रुपए की सब्सिडी मिली। इसके बाद जून माह में उनके पैनल ने 171 यूनिट बिजली पैदा की। इस महीने उन्हें 814 रुपए की छूट मिली और उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य हो गया।
दुलेराम पटेल ने बताया कि सोलर पैनल से सिर्फ बिजली के बिल में राहत ही नहीं मिलती, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे सौर ऊर्जा का उपयोग कर न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि बिजली बिल से भी मुक्ति पा रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लक्ष्य है कि हर परिवार स्वच्छ ऊर्जा को अपनाए और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। इसी कड़ी में ग्रामीण उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं, जो दूसरे लोगों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे है।

Latest news
आदिवासी सरपंच को न्याय दिलाने की बजाय आरोपी के पक्ष में खड़े हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल - कांग्रेस ... जागरूकता: पुलिस बनी "साइबर शिक्षक" विद्यार्थियों को दिया साइबर सुरक्षा का ज्ञान...शिक्षक दिवस पर जिल... समय से बड़ी कोई संपत्ति नहीं, भक्ति ही मुक्ति का सहज मार्ग :- पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी"...पूज्य ... वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कोड़ातराई में पीएम श्री स्कूल भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन...1.21 क... वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे शकरबोगा ,दी विकास के सौगात...वित्त मंत्री ओपी चौधरी का शिक्षकों से अपी... बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये असंगठित श्रमिकों के लिए 6 सितंबर को सिंदूर पार्क में लगेगा विशेष शिविर कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन...2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यू... घर विवाद में बड़े भाई पर टांगा से प्राण घातक हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पटवारी जागेश्वर राठिया को निलम्बित करने के दिए निर्देश...ग्राम सकरबोगा में...