कलेक्टर जनदर्शन रायगढ़

जनदर्शन में दिव्यांग छोटू की राह हुई आसान, मिला ट्राईसाइकिल…संवेदनशील पहल पर शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार

रायगढ़, 8 सितम्बर 2025/ जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में आज एक दिव्यांग की जिंदगी आसान हो गई। कौहाकुंडा के 29 वर्षीय निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग छोटू यादव को कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। छोटू यादव ने अपनी दैनिक कामकाज में आ रही कठिनाइयों को बताते हुए ट्राईसाइकिल की मांग की थी। कलेक्टर ने उनके आवेदन को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया। इसके बाद अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो एवं उप संचालक समाज कल्याण श्री शिवशंकर पाण्डेय द्वारा छोटू को ट्राईसाइकिल प्रदाय की गई। ट्राईसाइकिल प्राप्त कर छोटू का चेहरा खुशी से खिल उठा और उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनदर्शन में राजस्व, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुआवजा, शौचालय, जल जीवन मिशन, वृद्धा पेंशन, नवीन पंचायत भवन स्वीकृति सहित अनेक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Latest news
महिला वकील हत्या प्रकरण में पुलिस के पास मजबूत भौतिक और डिजिटल साक्ष्य, आरोपी को उसकी करतूत की सजा द... ओ पी की विकासपरक राजनीति बनाम सिंदूर पार्क ऑक्सीजोन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु जिलेभर में 18 मई को होगी विशेष ग्राम सभा नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न: कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार... मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...रायगढ... मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ...इस अत्याधुनिक प्रयोगशाल... सुशासन तिहार से आमजन को मिल रहा लाभ, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर दें विशेष ध्यान: मुख्यमंत्... सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी ... 104 पीएम आवास निर्माण शुरू करने एक हफ्ते का अल्टीमेटम : आयुक्त श्री क्षत्रिय... प्रधानमंत्री आवास यो... ग्राम कुसमूरा में दिखी मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सादगी और आत्मीयता, पुराने सहयोगी के घर पहुंचे...परिव...