फटाका लाइसेंस के लिए आवेदन

दीपावली पर्व 2025: अस्थायी पटाखा लाइसेंस हेतु आवेदन की प्रक्रिया शुरू…8 से 17 सितम्बर तक लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे ऑनलाईन आवेदन

रायगढ़, 7 सितम्बर 2025/ दीपावली पर्व 2025 के दृष्टिगत अस्थायी पटाखा लाइसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों के लिए जिला प्रशासन ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक व्यक्ति 08 से 17 सितम्बर 2025 तक लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लोक सेवा केंद्र से किया जा सकता है। आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है। जैसे निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रति, साइट मैप (नजरी नक्शा), स्वयं का एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, 600 रुपए का चालान (0070-अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य प्राप्तियां, 103-विस्फोटक पदार्थों के लिए) शीर्ष में जमा कर चालान की मूल प्रति एवं ग्राम पंचायत/नगरीय प्रशासन का अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
लोक सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के उपरांत प्राप्त पावती के साथ सभी दस्तावेज लाइसेंस शाखा कक्ष क्रमांक 33 में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Latest news
रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ समेत 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति ... जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र - कांग्रेस....शंकराचार्य का अपमान... कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण...विद्यार्थियों से स... सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते नालवा स्टील एंड प्रा. लि. ने किया भूमि पूजन... गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र...खनन प्रभावित क्षेत्र तमनार और क... माध्यमिक शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता पर फोकस, प्रधान पाठकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...छात... महिला क्रिकेट सत्र की शुरूआत...अंडर 15 व 19 का ट्रायल 28 को धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई...डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित, फड़ प्रभारी कार्य से... टीईटी परीक्षा 1 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित ग्राम पंचायत सचिव गिरधर साहू निलंबित