क्षतिग्रस्त सड़क उखाड़कर पुनः बनाने के निर्देश

कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग में क्षतिग्रस्त हिस्सों को उखाड़कर पुन: बनाने ठेकेदार को दिए गए निर्देश…ईई पीडब्ल्यूडी ने सड़क का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त स्पॉट्स किए चिन्हांकित, ठेकेदार से कहा खुद के व्यय पर करना होगा काम…ठेकेदार के परफॉर्मेंस गारंटी में है सड़क

रायगढ़, 7 सितम्बर 2025/ कोड़ातराई से पुसौर होते हुए सूरजगढ़ जाने वाली सड़क का ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप ने निरीक्षण किया। इस 8.30 कि.मी. लंबी सड़क में जल जमाव और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते करीब 600 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। निरीक्षण के दौरान ऐसे स्पॉट को चिन्हांकित करते हुए इन हिस्सों को उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश ठेकेदार को देते हुए जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए कहा गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए ईई पीडब्ल्यूडी श्री कश्यप ने बताया कि कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग जिसकी लंबाई 8.30 कि.मी. है, इसका उन्नयन किया गया था। निरीक्षण में कुछ स्थान पर मार्ग के किनारे स्थित जल भराव का निकासी नहीं होने एवं निर्माण के समय भारी वाहनों के आवागमन के कारण क्षतिग्रस्त होना पाया गया है। क्षतिग्रस्त विभिन्न भागों की कुल लंबाई लगभग 600 मी.है। यह सड़क वर्तमान में ठेकेदार के परफॉर्मेंस गारण्टी के अंतर्गत है। क्षतिग्रस्त हुए भाग को ठेकेदार के स्वयं के व्यय पर उखाड़कर पुन: निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा अनुबंध के प्रावधानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest news
तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन...गारे पेलमा-3, गारे प... राज्यसभा में सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उठाए छत्तीसगढ़ के किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्... अल्प प्रगति वाले आवासों को लेकर सीईओ ने ली समीक्षा बैठक, आगामी सप्ताह में पूर्णता का दिया लक्ष्य...ह... क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें नि... छाल पुलिस की बड़ी सफलता : SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6... मौसमी बीमारियों और आपदा से बचाव को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण...बाढ़, सर्पदंश और... आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं...महतारी वंदन की राश... औद्योगिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर जिंदल सहित छह प्रतिष्ठानों पर 2.83 लाख रुपये का अर्थदण्ड रोजगार के लिए डिसेंडिंग ऑर्डर एवं क्लबिंग कॉन्सेप्ट का परीक्षण, कम सर्किल रेट वाले ग्रामों में अतिरि... 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस...1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों क...