ऑपरेशन तालाश अभियान

ऑपरेशन तलाश अभियान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 21 दिनों में 93 गुम इंसान सकुशल दस्तयाब

रायगढ़, 22 जून 2025 पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार राज्यभर में 1 जून से संचालित “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान जिले में बीते 21 दिनों में कुल 93 गुम इंसानों की सकुशल तलाश कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। अभियान के तहत जिलेभर में की गई खोजबीन में 83 वयस्क और 10 नाबालिग शामिल हैं। नाबालिगों की बरामदगी को प्राथमिकता पर रखते हुए उनकी तलाश में विशेष रणनीति अपनाई गई और संबंधित मामलों में आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई भी की गई है। थाना स्तर पर देखें तो इस अभियान में थाना धरमजयगढ़ ने सबसे अधिक 13 गुम इंसानों की बरामदगी की है। उसके बाद थाना जूटमिल और कोतरारोड़ 11-11, पुसौर 8, भूपदेवपुर 7, पूंजीपथरा व खरसिया ने 6-6, कोतवाली व चक्रधरनगर 5-5, घरघोड़ा, तमनार और छाल थानों ने 4-4, चौकी खरसिया और रैरूमाखुर्द ने 3-3, थाना कापू ने 2 और लैलूंगा थाना ने 1 व्यक्ति को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को सौंपा। “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा मानवता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही इस कार्यवाही को स्थानीय जनों से प्रशंसा मिल रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद