अधेड़ महिला की मौत

शिव मंदिर गईं महिला को मोटर सायकल सवार ने मारी ठोकर, महिला की मौत

रायगढ़। रायगढ़ पूर्वांचल का रायगढ़ महापल्ली जामगांव सड़क मार्ग अब अभिशप्त मार्ग होते जा रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटना बढ़ती जा रही है। अभी कुछ दिन पहले ही पंडरीपानी मनकामेश्वर मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में महापल्ली के एक नाबालिक की मौत हो गई थी।आज देर शाम करीब 6बजे कोटरा पाली पटेल किराना दुकान के पास कोटरा पाली के ही अधेड़ महिला श्रीमति सुशीला सिदार पति स्वर्गीय जगदेव सिदार को किसी मोटर सायकल सवार ने ठोकर मार दी। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह निकट ही शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं। वापसी में सड़क पर मोटर सायकल सवार ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।थानेदार अमित शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले मोटर सायकल सवार आरोपी पकड़ा गया है।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...