निःशुल्क रक्त प्रदाय

थैलीसीमिया पीडि़त बच्चे को किया गया नि:शुल्क रक्त प्रदाय

रायगढ़, 17 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु अस्पताल रायगढ़ ने 9 वर्षीय बालक खीरसागर यादव को दो यूनिट रक्त नि:शुल्क प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि खीरसागर यादव उम्र 09 वर्ष पिता-आत्मा राम यादव, ग्राम पंचायत पहाड़ लूडेग का निवासी है जो कि थैलीसिमया बीमारी से ग्रासित है। उसे प्रतिमाह रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। बालक के पिता ने सुशासन तिहार में नि:शुल्क रक्त प्रदाय के लिए आवेदन किया था। उक्त आवेदन पर त्वरित निराकरण करते हुए स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु अस्पताल रायगढ़ ने बालक खीरसागर यादव को दो यूनिट रक्त नि:शुल्क प्रदान किया। बालक खीरसागर यादव के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है कि आज इस पहल से उनके बच्चे को नि:शुल्क रक्त प्रदान किया गया है।

Latest news
“ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार... तमनार पुलिस ने उड़ीसा के एक बड़े गांजा सप्ल... आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित भाजपा किसान मोर्चा के गठन का उद्देश्य किसानों की हितों की रक्षा - ललित यादव...जिला भाजपा कार्यालय मे... निगम आडिटोरियम का नामकरण प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने का निर्णय सराहनीय:- गोपी सिंह...चेंबर ... प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय.... “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी जुआ रेड, चार जुआरी गिरफ्तार... जुआ रे... करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती... मेसर्स नव दुर्गा फ्यूल्स सहित चार कारखानों के विर... जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वि... कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आय...