श्री राम लला दर्शन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले के दर्शनार्थियों को मिल रहा श्री रामलला का दर्शन…श्री रामलला दर्शन के लिए जिले का सातवां जत्था हुआ रवाना, 108 दर्शनार्थी हुए शामिल, मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायगढ़, 2 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के निवासियों को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ श्री रामलला दर्शन योजना से बड़ी संख्या में जिले के दर्शनार्थी लाभान्वित हो रहे है। इस योजना से न सिर्फ दर्शनार्थियों को श्री राम लला के दर्शन का लाभ मिल रहा है बल्कि उनके मन में श्री राम के प्रति भरी अकूत श्रद्धा को भी बल मिल रहा है।
जिले से इस बार श्री रामलला दर्शन के लिए सातवां जत्था 105 दर्शनार्थी एवं 03 सहयोगियों सहित कुल 108 लोगों का दल अयोध्या धाम जा रहे है। 108 लोगों में से 78 यात्री ग्रामीण वहीं 27 यात्री शहरी क्षेत्रों के हैं। प्रशासन की ओर से 02 सहयोगी यात्रियों के सहयोग और यात्रा के दौरान समन्वय बनाने के लिए साथ जा रहे है। वहीं 01 चिकित्सीय स्टाफ भी मौजूद है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जिले से आज सातवां जत्था बिलासपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से रवाना हुआ। जो दर्शन पश्चात 05 दिसम्बर को दर्शनार्थियों का यह जत्था वापस लौटेगा।
विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम दर्रीडीह निवासी मुन्ना लाल ने कहा कि हम कभी सोचे नहीं थे कि श्री रामलला दर्शन का सौभाग्य मिलेगा, लेकिन शासन की योजना से माध्यम से उन्हें जाने का मौका मिला हैए और बहुत खुशी हो रही है। इसी तरह चांदमारी रायगढ़ निवासी श्रीमती झूलो बाई कहती कि श्री रामलला दर्शन के लिए रवाना हुए है। यह उनके लिए सौभाग्य का पल है कि मैं प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रही हूं।
तमनार निवासी श्रीमती सुभाषिनी पटनायक ने कहा कि प्रभु श्री राम के दर्शन की इच्छा तो थी, लेकिन इतनी जल्दी पूरी होगी यह नहीं सोचा था, लेकिन आज शासन की श्री रामलला दर्शन योजना से हमारा यह सपना पूरा होने जा रहा है। सभी तीर्थयात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की बहुत अच्छी योजना है। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Latest news
तनाव मुक्त होकर स्वस्थ मन से पढ़ाई करें - वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी...कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियो... आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रदत्त टी.एच.आर.में शुगर की मात्रा में की गई कमी...बच्चों के पोषण स्तर क... स्मार्ट क्लासरूम एवं आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण, रायगढ़ शिक्षा उन्नयन की दिशा में सशक्त कदम...वित्... रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीक... रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, बाजार परिसर में अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर... लापता नाबालिग ओडिसा से बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भे... महानगर के तर्ज पर विकसित होता रायगढ़ शहर, स्मार्ट सुविधाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स से बदल रही तस्वीर...व... जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छातामुड़ा चौक पर 25 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक के साथ वाहन चालक गिरफ्...